लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में संगीत महोत्सव में भगदड़ में आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 09:30 IST

Open in App

ह्यूस्टन, सात नवंबर (एपी) अमेरिका के ह्यूस्टन राज्य में एक संगीत महोत्सव में रैपर ट्रैविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान अचानक भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गयी।

यह घटना शुक्रवार शाम को एनआरजी पार्क में एस्ट्रोवर्ल्ड कार्यक्रम में हुई जिसमें तकरीबन 50,000 लोग शामिल हुए थे। प्रस्तुति के दौरान इतनी भीड़ हो गयी कि लोग सांस भी नहीं ले पाए या अपना हाथ भी नहीं हिला पाए।

कार्यक्रम में मौजूद नियारा गुड्स ने बताया, ‘‘जैसे ही वह मंच से नीचे कूदे तो एकदम से जोश पैदा हो गया और सब गड़बड़ हो गया। अचानक से लोग दबने लगे। किसी की बाजू किसी की गर्दन से लिपटी हुई थी। सांस लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सांस नहीं ले पा रहे थे।’’

गुड्स ने बताया कि वह बाहर निकलने के लिए इतनी बेचैन थी कि उन्होंने वहां से निकलने के लिए एक व्यक्ति के कंधे पर काट लिया।

मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने बताया कि मृतकों की आयु 14 से 27 वर्ष के बीच है और 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह कह पाना जल्दबाजी होगी कि हालात कैसे बिगड़े।

संगीत कार्यक्रम में मौजूद निक जॉनसन ने कहा कि ऐसा लगा कि स्कॉट को पता चल गया है कि भीड़ में कुछ चल रहा है लेकिन वह शायद स्थिति की गंभीरता नहीं समझ सके। सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडिया में स्कॉट को कंसर्ट को बीच में रोकते हुए और दर्शकों में से किसी की मदद के लिए कहते सुना गया।

स्कॉट ने शनिवार को ट्वीट किया कि ‘‘पिछली रात जो भी हुआ उससे वह बेहद दुखी हैं।’’ उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए ह्यूस्टन समुदाय के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा