चीन में गैस सिलेंडर में विस्फोट से आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 11, 2021 12:19 IST2021-09-11T12:19:35+5:302021-09-11T12:19:35+5:30

Eight killed in gas cylinder explosion in China | चीन में गैस सिलेंडर में विस्फोट से आठ लोगों की मौत

चीन में गैस सिलेंडर में विस्फोट से आठ लोगों की मौत

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 11 सितंबर (एपी) चीन के डालियान शहर में एक रिहायशी इमारत में शनिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास यह घटना हुई। दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देर रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि अभी तक दुर्घटना में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

खबर के अनुसार, इमारत को खाली करा लिया गया है। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight killed in gas cylinder explosion in China

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे