लाइव न्यूज़ :

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस के साथ झड़प में आठ भारतीय कारोबारी घायल

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:36 IST

Open in App

काठमांडू, 24 मई नेपाल-भारत सीमा पर महोत्तारी जिले में नेपाल पुलिस के साथ झड़प में आठ भारतीय कारोबारी घायल हो गए हैं।

सोमवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

सरकारी समाचार पत्र ‘राइजिंग नेपाल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार रात को उस समय हुई, जब भारतीय कारोबारियों ने मतिहानी नगर निगम में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के एक बनाई गई एक अस्थाई चौकी और हेल्प डेस्क को ध्वस्त कर दिया।

वेबसाइट ‘माई रिपब्लिक’ के अनुसार सशस्त्र पुलिस बल का एक जवान और आठ भारतीय कारोबारी झड़प में घायल हो गए।

मतिहानी सीमा चौकी के पुलिस निरीक्षक बलराम गौतम ने बताया कि रविवार रात आठ बजे 50-60 भारतीय नागरिकों ने सीमा पर तैनात जवानों पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों ने शराब पी हुई थी।

महोत्तारी जिले में मतिहानी नगरनिगम की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सीमा बिहार में मधवापुर बाजार से लगती है।

खबर के मुताबिक इस हमले में ड्यूटी पर तैनात जवान विवेक धाकल के सिर पर गंभीर चोर आई है। वहीं एक भारतीय कारोबारी ने कहा कि निरीक्षक गौतम ने जवानों को आलू, प्याज और चावल आयात कर रहे व्यापारियों को पीटने के लिए कहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने भारतीय कारोबारियों के खिलाफ बेवजह बल का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...