लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के आठ अमेरिकियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 09:52 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,चार अक्टूबर भारतीय मूल के प्रख्यात अमेरिकियों को वर्जीनिया राज्य के ‘चैप्टर ऑफ द ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन’(जीओपीआईओ) ने सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रविवार को सम्मानित किया।

डॉ. वीके राजू को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए, डॉ. विक्रम राया को उद्यमिता के क्षेत्र में, राम बी गुप्ता को शिक्षा, कोरक रे को नवाचार और अनुसंधान में, इंद्रजीत एस सलूजा को पत्रकारिता के क्षेत्र में, नीलिमा मेहरा को मीडिया में , विनीता तिवारी को कला और संस्कृति के क्षेत्र में तथा जेनेथा रेड्डी को अधिकार कार्यों और पारोपकारी कार्यों में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

जीओपीआईओ की वर्जीनिया इकाई के अध्यक्ष जय भंडारी ने सम्मान समारोह में कहा,‘‘भारतीय अमेरिकियों ने भारत और अमेरिका के बीच अर्थिक, सामाजिक,शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में मजबूत संबंध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ आज हम आठ बेहतरीन लोगों को सम्मानित कर रहे हैं।’’

सांसद डोन बेयेर ने पुरस्कार प्राप्त लोगों को बधाई दी और अमेरिका के सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए भारतीय अमेरिकियों की सराहना की।

इस अवसर पर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने एक संदेश में कहा,‘‘ हमारे देश की अर्थ व्यवस्था, चिकित्सा, विज्ञान और कला के क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने और उनके बारे में जागरुकता बढ़ाने का आपका काम एकता को मजबूत करता है और अमेरिका में भारतीय समुदाय को और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!