लाइव न्यूज़ :

चीन में रसायन कंपनी में जहरीली गैस रिसाव से आठ लोगों की मौत, तीन बीमार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:12 IST

Open in App

बीजिंग, 12 जून दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को एक रसायन कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य बीमार पड़ गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली है।

स्थानीय अधिकारियों ने सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी गुईयांग में पुलिस को तड़के यह जानकारी मिली कि कुछ लोग रसायन कंपनी के निकट बेहोश पड़े हुए हैं।

प्राथमिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन से कंपनी के श्रमिक रसायन उतार रहे थे, तभी मिथाइल फॉर्मेट का रिसाव हुआ।

वाहन पर हुबेई प्रांत का लाइसेंस प्लेट लगा हुआ था। आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि तीन व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल