लाइव न्यूज़ :

यमन में प्रवासियों के हिरासत केंद्र में आग लगने की घटना में आठ की मौत

By भाषा | Updated: March 8, 2021 08:45 IST

Open in App

काहिरा, आठ मार्च (एपी) यमन की राजधानी में प्रवासियों के लिए बने एक हिरासत केंद्र में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी और 170 से अधिक लोग घायल हो गये। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासियों से संबंधित एजेंसी ने रविवार को इस बारे में बताया।

प्रवासियों के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन (आईओएम) ने बताया कि सना में स्थित हिरासत केंद्र में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

संगठन ने बताया कि 90 से अधिक घायलों की हालत गंभीर है।

आईओएम ने बताया कि हिरासत केंद्र का संचालन हूती विद्रोही करते हैं जिन्होंने छह साल पहले यमन में संघर्ष शुरू होने के बाद से क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है।

हूतियों ने कहा कि वे हिरासत केंद्र में आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य इमारत के पास स्थित एक अन्य स्थान पर आग लग गयी, जहां 700 से अधिक प्रवासी रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतर प्रवासियों को सऊदी अरब में प्रवेश की कोशिश के दौरान सादा के उत्तरी प्रांत में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल