मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी का अदालत में सुनवाई के दौरान निधन

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2019 22:18 IST2019-06-17T21:59:05+5:302019-06-17T22:18:39+5:30

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना ने तख़्तापलट करके सत्ता से बेदख़ल कर दिया था। मुर्सी पर जासूसी के आरोप थे।

Egypt's ousted president Mohammed Morsi dies in court at 67 | मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी का अदालत में सुनवाई के दौरान निधन

साल 2013 में उन्हें मोहम्मद मुर्सी कर दिया गया था।

Highlightsमुर्सी को 2012 में देश का राष्ट्रपति चुना गया था। यह चुनाव मिस्र के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक को पद से हटाने के बाद हुए थे।

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का सोमवार को निधन हो गया है। इस बात की जानकारी स्थनीय मीडिया ने दी है। बताया जा रहा है कि अदालत के सत्र के दौरान मुर्सी गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि साल 2013 में उन्हें अपदस्थ कर दिया गया था। वह 67 वर्ष के थे।

सरकारी टीवी ने बताया कि 67 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जासूसी के आरोप में अदालत की सुनवाई में हिस्सा ले रहे थे। तभी वह अचानक से बेहोश हो गए और उनका निधन हो गया। उनके शव को अस्पताल ले जाया गया।

मुर्सी को 2012 में देश का राष्ट्रपति चुना गया था। यह चुनाव मिस्र के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक को पद से हटाने के बाद हुए थे। मुर्सी का ताल्लुक देश के सबसे बड़े इस्लामी समूह मुस्लिम ब्रदरहुड से था जिसे अब गैर कानूनी घोषित कर दिया गया है।

फौज ने बड़े स्तर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद 2013 में मुर्सी का तख्तापलट कर दिया था और ब्रदरहुड को कुचल दिया था। सेना ने मुर्सी समेत समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

English summary :
The Associated Press: Egypt's state TV says the country's ousted President Mohammed Morsi has collapsed during a court session and died.


Web Title: Egypt's ousted president Mohammed Morsi dies in court at 67

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Egyptइजिप्ट