लाइव न्यूज़ :

मिस्र: नील नदी का "अपमान"करने के लिए सिंगर को हुई 6 महीने जेल की सजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 1, 2018 09:14 IST

गायिका शीरीन अब्देल वहाब ने संयुक्त अरब अमीरात में एक कार्यक्रम के दौरान एक फै़न के सवाल के जवाब में मजाक किया था।

Open in App

मिस्र की मशहूर गायिका शीरीन अब्देल वहाब को नील नदी के बारे में चुटकुला सुनाने के लिए छह महीने जेल की सजा हुई है। शीरीन ने अपने एक म्यूजिक कंसर्ट में कहा था की नील नदी से बीमारियाँ फैल रही हैं। शीरीन ने ये बयान संयुक्त अरब अमीरात में एक कार्यक्रम में दिया था। शीरीन मुकदमे की कार्यवाही के दौरान मौजूद नहीं थी। उन्हें उनकी गैर-मौजूदगी में सज़ा सुनाई गई। शीरीन पर अदालत ने 1000 ईजीपी का जुर्माना भी लगाया है। 

जनवरी 2017 में 37 वर्षीय शीरीन के एक प्रशंसक ने उनका पसंदीदा गाना "हैव यू ड्रंक फ्रॉम द नाइल" (क्या तुमने नील का पानी पिया है?)। इसके जवाब में शीरीन ने कहा, "नहीं, आप को सिस्टोसोमियासिस हो जाएगा।" सिस्टोसोमियासिस नामक बीमारी पानी से होना वाला संक्रमण है। यह बीमारी मिस्र में काफी आम है। मिस्र में इस बीमारी को "बिलहारज़िया" कहते हैं। शीरीन ने मज़ाक करते हुए ये भी कहा कि "बल्कि इवियान पिओ।" इवियान मिस्र का लोकप्रिय बोतलबंद पानी का ब्रांड है।

शीरीन के लिए अच्छी खबर ये है कि अदालत का आदेश तत्काल प्रभाव से नहीं लागू होगा। उन्हें इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने की मोहलत दी गयी है। शीरीन के खिलाफ नवंबर 2017 में तब मुकदमा हुआ था जब उनके एक पुराने कंसर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  मिस्र के संगीतकारों के सिंडिकेट ने शीरीन के कार्यक्रमों को नील नदी का मजाक उड़ाने के बाद प्रतिबंधित कर दिया था। मामला सामने आने के बाद शीरीन ने अपने "बेवकूफी भरे मजाक" के लिए माफी माँगी थी। 

टॅग्स :इजिप्टसंगीतमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?