लाइव न्यूज़ :

मिस्र: स्वेज नजर जहाज मामले में सुनवायी वित्तीय विवाद की वार्ता के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: May 30, 2021 00:37 IST

Open in App

काहिरा, 29 मई मिस्र की एक अदालत ने मार्च महीने में स्वेज नहर को लगभग एक सप्ताह के लिए अवरुद्ध करने वाले मालवाहक जहाज के मामले में सुनवायी शनिवार को स्थगित कर दी। इस कदम का उद्देश्य स्वेज नहर प्राधिकरण और जहाज के मालिक के बीच वित्तीय विवाद को हल करने को लेकर बातचीत के लिए अधिक समय देना है।

विवाद उस मुआवजे की राशि पर केंद्रित है जो स्वेज नहर प्राधिकरण उस एवर गिवेन जहाज को निकालने के लिए मांग रहा है, जो गत मार्च में छह दिनों के लिए इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में फंस गया था जिससे यह जलमार्ग बाधित हो गया था।

स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा रैबी ने रविवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि पहले स्वेज नहर प्राधिकरण ने मुआवजे में 91.6 करोड़ डॉलर की मांग की, जिसे बाद में घटाकर 55 करोड़ डॉलर कर दिया गया था।

जहाज के जापानी मालिक, शोई किसेन कैशा लिमिटेड और बीमा कंपनियों ने कहा कि मांग अभी भी बहुत अधिक है। उन्होंने पहले मुआवजे के तौर पर 15 करोड़ डालर की पेशकश की थी लेकिन नहर प्राधिकरण ने इसे अस्वीकार कर दिया था।

स्वेज नहर प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि इस्मैलिया इकनॉमिक कोर्ट ने सुनवाई 20 जून के लिए स्थगित कर दी, क्योंकि जहाज के मालिक ने विवाद को अदालत से बाहर निपटाने के लिए एक नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

बयान में कोई और विवरण नहीं दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?