मिस्र, सऊदी अरब ने गाजा में संघर्षविराम का किया आह्वान
By भाषा | Updated: May 16, 2021 00:38 IST2021-05-16T00:38:09+5:302021-05-16T00:38:09+5:30

मिस्र, सऊदी अरब ने गाजा में संघर्षविराम का किया आह्वान
दुबई, 15 मई (एपी) मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने इजराइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में जारी लड़ाई में तत्काल संघर्षविराम का शनिवार को आह्वान किया।
सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने एक बयान के हवाले से यह जानकारी दी।
इसमें कहा गया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने मिस्र के अपने समकक्ष सामेह शौक्री के साथ वार्ता की है।
इसमें कहा गया है कि इस दौरान, दोनों विदेश मंत्रियों ने गाजा में तत्काल संघर्षविराम की आवश्यकता को लेकर सहमत जतायी।
मिस्र इस संघर्ष को रुकवाने को लेकर प्रयासरत है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।