लाइव न्यूज़ :

मिस्र ने पोत का संचालन बंद करने के बाद स्वेज नहर के विस्तार की योजना बनाई

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:56 IST

Open in App

काहिरा, 12 मई (एपी) मिस्र ने स्वेज नहर के दक्षिणी हिस्से को चौड़ा एवं गहरा करने की योजना की मंगलवार को घोषणा की जहां मार्च में एक विशाल पोत फंस गया था और यह अहम जलमार्ग कई दिन तक बाधित रहा था।

स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा राबी ने इस्लामिया शहर में टीवी पर प्रसारित एक समारोह में योजना के ब्यौरों की घोषणा की। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी और शीर्ष सरकारी अधिकारी इस समारोह में शामिल हुए।

राबी ने कहा कि इस योजना में नगर के दक्षिणी छोर वाले हिस्से को 40 मीटर तक पूर्व में सिनाई प्रायद्वीप की तरफ चौड़ा करना शामिल है। इस क्षेत्र को मौजूदा 66 फुट की गहराई से बढ़ाकर 72 फुट गहरा किया जाएगा। नहर का वह हिस्सा 30 किलोमीटर लंबा है।

योजना में जलमार्ग के दूसरे लेन की लंबाई को भी 10 किलोमीटर तक विस्तार देना शामिल है। यह लेन 2015 में खोली गई थी। इससे नहर का डबल लेन वाला हिस्सा 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा जिससे और पोतों को नहर से गुजर सकने की सहूलियत मिलेगी।

जापानी कंपनी के स्वामित्व एवं पनामा के झंडे वाला ‘एवर गिवन’ पोत 23 मार्च को नहर में फंस गया था और छह दिन के अथक प्रयासों के बाद पोत को निकाला जा सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें