लाइव न्यूज़ :

मिस्र: बंदूकधारियों ने किया चर्च पर हमला, तीन पुलिसवालों समेत नौ मरे, एक हमलावर ढेर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 29, 2017 19:04 IST

Open in App

शुक्रवार (29 दिसंबर) को मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित एक चर्च के बाहर हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने कहा, "सुरक्षा बलों ने हेलवान जिले में स्थित मार मीना चर्च के पास हुए हमले को विफल कर दिया।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक हमलावर मारा गया, जबकि एक अन्य घटनास्थल से मोटरबाइक पर फरार हो गया। मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला नववर्ष के जश्न के पूर्व और सात जनवरी को मनाए जाने वाले कॉप्टिक क्रिसमस के पहले हुआ है। मिस्र एक मुस्लिम बहुल देश है और इसके ईसाई अल्पसंख्यक कुल आबादी के लगभग 10 फीसदी है।  ईसाई समुदाय के अधिकांश लोग कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च से ताल्लुक रखते हैं। अप्रैल में टांटा के सेंट जॉर्ज चर्च और एलेक्जेंड्रिया के सेंट मार्क्‍स कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कैथ्रेडल में हुए आत्मघाती हमले में 45 लोग मारे गए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस ) ने ली थी। 

टॅग्स :विश्व समाचारआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल