मिस्र: गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस में बम धमाका, 17 लोग घायल

By भाषा | Updated: May 20, 2019 07:00 IST2019-05-20T07:00:41+5:302019-05-20T07:00:41+5:30

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मिस्र का महत्त्वपूर्ण पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे फिर से खड़ा होने की राह पर है। देश में 2011 में हुए तख्तापलट के बाद राजनीतिक उतार-चढ़ाव एवं हिंसा के बाद यह उद्योग चौपट हो गया था।

Egypt: Bomb blast in tourist bus near Giza pyramid, 17 people injured | मिस्र: गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस में बम धमाका, 17 लोग घायल

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है।

मिस्र में गीजा पिरामिड के पास एक पर्यटक बस में रविवार को बम धमाका होने पर पर्यटकों समेत कम से कम 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस निर्मानाधीन ‘ग्रांड इजिप्शियन म्यूजियम’ के नजदीक की सड़क से गुजर रही थी।

यह म्यूजियम गीजा पिरामिड के बगल में स्थित है लेकिन फिलहाल इसे पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है। अधिकारियों ने बताया कि बस में कम से कम 25 लोग सवार थे। इसमें से ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के नागरिक थे।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मिस्र का महत्त्वपूर्ण पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे फिर से खड़ा होने की राह पर है। देश में 2011 में हुए तख्तापलट के बाद राजनीतिक उतार-चढ़ाव एवं हिंसा के बाद यह उद्योग चौपट हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Web Title: Egypt: Bomb blast in tourist bus near Giza pyramid, 17 people injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे