लाइव न्यूज़ :

यूरोप में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से बचाव के लिए टीकाकरण की जद्दोजहद तेज

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:23 IST

Open in App

लिस्बन (पुर्तगाल), तीन जुलाई (एपी) यूरोप के देश कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को तेज करने और अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप को फैलने से रोकने की कोशिश में लगे हैं।

टीकाकरण को तेज करने की आवश्यकता इसलिए भी है क्योंकि यूरोप में ग्रीष्म कालीन छुट्टियां शुरू हो गई हैं और मौसम अच्छा होने के साथ लोगों के मिलने जुलने और बाहर निकलने से खतरा बढ़ सकता हैं क्योंकि सामाजिक दूरी के नियम के पालन का अक्सर लोग उल्लंघन करते हैं और सरकार आयोजनों पर पाबंदी लगाने की इच्छुक नहीं है। वहीं कुछ देश मास्क लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर रहे हैं।

यूरोपीय रोग नियंत्रण केन्द्र (ईसीडीसी) के अनुसार डेल्टा स्वरूप से खतरा उन लोगों में ‘‘अधिक से ले कर बहुत अधिक’’ है जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। यह केन्द्र क्षेत्र के 30 देशों की निगरानी करता है। केन्द्र का अनुमान है कि अगस्त के अंत तक यूरोपीय संघ में 90प्रतिशत मामले इसी स्वरूप के होंगे।

ईसीडीसी ने चेतावनी दी, ‘‘ टीकाकरण का काम तेज करने की बेहद जरूरत है।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस पर चिंता जताई है।

ब्रिटेन, पुर्तगाल और रूस में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन में डेल्टा स्वरूप के मामले एक माह से भी कम वक्त में चार गुना बढ़े हैं। पिछले सप्ताह की मुकाबले शुक्रवार को मामले 46 प्रतिशत बढ़े हैं।

पुर्तगाल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार देश में मई में डेल्टा स्वरूप के मामले चार प्रतिशत थे जो जून में बढ़कर 56 प्रतिशत हो गए। देश में फरवरी के बाद से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अप्रैल माह के बाद से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पहली बार 500से पार चली गई है।

रूस से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण के मामले जून में दुगुने से ज्यादा हो गए हैं। सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं को बताया कि ,‘‘ अब कोई लॉकडाउन नहीं चाहता। ’’उन्होंने स्वीकार किया कि देश के कई इलाकों में संक्रमण से हालात गंभीर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब