लाइव न्यूज़ :

गाजा-इजराइल के बीच संघर्ष विराम के लिए प्रयास तेज

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:51 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 17 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के राजनयिकों और मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने इजराइल और फलस्तीन के बीच हिंसा को रोकने के प्रयासों के तहत सप्ताहांत में आपात बैठक बुलाई।

हमास के हमलों के बाद पिछले एक सप्ताह के सबसे भीषण हमलों में इजराइल ने गाजा शहर में कई रॉकेट दागे हैं।

अमेरिका में कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने बाइडन के प्रशासन के इस मामले में भूमिका निभाने की वकालत की है लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल पर तत्काल संघर्ष-विराम के लिए सहमत होने के लिहाज से दबाव बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने सुरक्षा परिषद की आपात उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि अमेरिका संघर्ष को रोकने के लिहाज से राजनयिक माध्यमों से अथक प्रयास कर रहा है।

इजराइल और गाजा के हमास आतंकवादी शासकों के बीच संघर्ष 2014 के बाद से सबसे भीषण स्तर पर है और अंतरराष्ट्रीय आक्रोश भी पैदा हो रहा है लेकिन अमेरिका की विदेश नीति में पश्चिम एशिया और अफगानिस्तान से ध्यान हटाने को संकल्पित बाइडन प्रशासन ने संघर्ष में इजराइल की भूमिका की निंदा करने या क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय राजनयिक को तैनात करने से अभी तक इनकार ही किया है। अन्य देशों की अपील का भी कोई असर नहीं दिखाई दे रहा।

थॉमस-ग्रीनफील्ड ने चेतावनी दी है कि सशस्त्र संघर्ष से दशकों पुराने इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के लिए दोनों के बीच बातचीत से समाधान के प्रयास निष्प्रभावी हो जाएंगे। हालांकि इजराइल के करीबी सहयोगी अमेरिका ने सुरक्षा परिषद से एक बयान जारी कराने के चीन, नॉर्वे और ट्यूनिशिया के प्रयासों को अभी तक रोक रखा है।

इजराइल में अमेरिकी अधिकारी हैडी अम्र ने इजराजल के रक्षा मंत्री बेनी गैंज से मुलाकात की जिन्होंने अमेरिका के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संकट को कम करने के लिए हैडी को इजराइल भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा