लाइव न्यूज़ :

सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं: प्रचंड

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:18 IST

Open in App

काठमांडु, 25 जुलाई सीपीएन-माओवादी सेंटर के प्रमुख पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दावा किया है कि विरोधियों द्वारा, नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन पांच दलों का यह गठबंधन ''अटूट'' है।

'हिमालयन टाइम्स' अखबार की खबर के अनुसार, शनिवार को एक कार्यक्रम में प्रचंड ने कहा कि प्रतिगामी ताकतों के बुरे मंसूबों को तभी रोका जा सकता है, जब सीपीएन-एमसी, कम्युनिस्ट आंदोलन, उत्पीड़ित समूह और समुदाय एकजुट रहें।

सीपीएन-यूएमएल के असंतुष्ट नेता माधव कुमार नेपाल से शनिवार को मुलाकात करने वाले प्रचंड के हवाले से खबर में कहा गया, ''विपक्षी मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन या इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजी या ट्रांजिशनल जस्टिस के मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पांच-पक्षीय गठबंधन में दरार पैदा हो सके।''

गठबंधन को ''अटूट'' करार देते हुए प्रचंड ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन अपदस्थ प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के निरंकुश कदमों पर रोक लगाने में सक्षम है, लेकिन विरोधी अभी भी दरार पैदा करने के इरादे से खामियों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला