लाइव न्यूज़ :

जीवविज्ञान और ‘ऐंट मैन’ के नाम से चर्चित एडवर्ड ओ विल्सन का निधन

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:34 IST

Open in App

बोस्टन (अमेरिका), 27 दिसंबर (एपी) प्रख्यात जीवविज्ञानी और दुनिया भर में ‘ऐंट मैन’ के नाम से चर्चित एडवर्ड ओ विल्सन का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे।

ईओ विल्सन बायोडायवर्सिटी फाउंडेशन ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि विल्सन का 26 दिसंबर को मैसाच्युसेट्स के बर्लिंगटन में निधन हो गया। उन्होंने अपनी किताब ‘‘‘सोशियोबायोलॉजी’’ में मानव प्रकृति की नयी दृष्टि पेश की थी और पारिस्थितिकी में आ रही गिरावट को लेकर चेताया था।

दो बार पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर विल्सन वर्ष 1975 में अपनी किताब ‘‘सोशियोबायोलॉजी : द न्यू सिंथेसिस’’से चर्चा में आए जिसमें उन्होंने सबूत दिए जो मानव व्यवहार और उसकी आनुवंशिकी में संबंध का संकेत करते हैं। उनकी इस किताब से सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहकर्मियों में नाराजगी पैदा हुयी जिन्होंने सोशियोबायोलॉजी की तुलना लैंगिक भेद, नस्लवाद और नाजीवाद से की।

उन्होंने वर्ष 1993 में कहा था, ‘‘ धरती पर प्रजातियों में विविधता कहीं अधिक हैं, यहां तक कि अधिकतर जीविज्ञानियों द्वारा पहचान की गई प्रजातियों से भी अधिक।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना