लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हिंसा की घटना से आहत शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 10:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ जनवरी अमेरिका के कैपिटल (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे से आहत कैबिनेट की दो महिला सदस्यों शिक्षा मंत्री बेटसे देवोस और परिवहन मंत्री इलेन चाओ ने इस्तीफा दे दिया है।

देवोस का इस्तीफा शुक्रवार से प्रभाव में आ गया। उन्होंने कहा, ‘‘कैपिटल हिल पर हमला उनके लिए निर्णायक रहा। वहीं चाओ ने कहा कि हिंसा से वह बहुत आहत हैं। चाओ का इस्तीफा सोमवार से प्रभाव में आएगा।

राष्ट्रपति ट्रंप को बृहस्पतिवार को भेजे अपने इस्तीफे में देवोस ने कहा, ‘‘यह बर्ताव देश के लिए बिल्कुल अनुचित है। इसमें कुछ गलत नहीं है कि आपके बयानों का प्रभाव पड़ा। यह मेरे लिए निर्णायक रहा।’’

इससे पूर्व परिवहन मंत्री चाओ ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा की।

चाओ ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मियों को भेजे ईमेल में कहा, ‘‘कैपिटल बिल्डिंग में ट्रंप के अपने समर्थकों की रैली को संबोधित करने के बाद देश के लिए दुखद और असमान्य हालात पैदा हो गए। इस घटना से मुझे बहुत ठेस पहुंची है और मुझे यकीन है कि आप सब भी आहत हुए होंगे।’’

हिंसा की घटना के बाद व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफनी ग्रिशम, व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज और व्हाइट हाउस की सामाजिक मंत्री रिकी निसेटा शामिल हैं।

नॉदर्न आयरलैंड के लिए अमेरिका के विशेष दूत एवं व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ माइक मुलवेनी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा