लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हिंसा की घटना से आहत शिक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ जनवरी अमेरिका के कैपिटल (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे से आहत कैबिनेट की दो महिला सदस्यों शिक्षा मंत्री बेटसे देवोस और परिवहन मंत्री इलेन चाओ ने इस्तीफा दे दिया है।

देवोस का इस्तीफा शुक्रवार से प्रभाव में आ गया। उन्होंने कहा, ‘‘कैपिटल हिल पर हमला उनके लिए निर्णायक रहा। वहीं चाओ ने कहा कि हिंसा से वह बहुत आहत हैं। चाओ का इस्तीफा सोमवार से प्रभाव में आएगा।

देवोस ने कहा, ‘‘हमें जनता के लिए किए गए आपके प्रशासन के कार्यों और उपलब्धियों को बताना था। लेकिन, इसके बजाय हम यूएस कैपिटल में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर सफाई दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसमें कोई शक नहीं है कि आपके भाषण की वजह से यह सब हुआ। इससे मैं काफी आहत हुई हूं और मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि देश के बच्चों ने सारा घटनाक्रम देखा है और वे हमसे सीख रहे हैं।

इससे पूर्व परिवहन मंत्री चाओ ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा की।

चाओ ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मियों को भेजे ईमेल में कहा, ‘‘कैपिटल बिल्डिंग में ट्रंप के अपने समर्थकों की रैली को संबोधित करने के बाद देश के लिए दुखद और असामान्य हालात पैदा हो गए। इस घटना से मुझे बहुत ठेस पहुंची है और मुझे यकीन है कि आप सब भी आहत हुए होंगे।’’

हिंसा की घटना के बाद व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफनी ग्रिशम, व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज और व्हाइट हाउस की सामाजिक मंत्री रिकी निसेटा शामिल हैं।

नॉदर्न आयरलैंड के लिए अमेरिका के विशेष दूत एवं व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ माइक मुलवेनी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल