लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार का संपादकीय लेखक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:20 IST

Open in App

हांगकांग, 28 जून (एपी) हांगकांग के अब बंद हो चुके लोकतंत्र समर्थक समाचार-पत्र ‘एप्पल डेली’ के एक संपादकीय लेखक को रविवार की रात हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया जब वह शहर से जाने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी।

स्थानीय समाचार-पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ और ऑनलाइन समाचार संगठन ‘सिटिजन न्यूज’ ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार फंग को जब गिरफ्तार किया गया उस वक्त वह संभवत: ब्रिटेन के लिए रवाना हो रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत रविवार रात हवाईअड्डे पर 57 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था लेकिन उसकी पहचान नहीं बताई।

फंग दो हफ्तों के भीतर गिरफ्तार किए गए एप्पल डेली के सातवें कार्यकारी है । हांगकांग के अधिकारी अर्ध स्वायत्त शहर में असहमति की आवाजों को दबा रहे हैं, शहर की अधिकतर प्रख्यात लोकतंत्र समर्थक हस्तियों को गिरफ्तार कर रहे हैं और विधायिका से विपक्षी आवाजों को बाहर रखने के लिए हांगकांग के चुनाव कानूनों में सुधार कर रहे हैं।

उनकी गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब लोकतंत्र समर्थक ऑनलाइन समाचार संगठन ‘स्टैंड न्यूज’ ने एक बयान में कहा कि वह जून से पहले अपनी साइट पर प्रकाशित टिप्पणियों को हटा लेगा और सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर चिंताओं के चलते चंदा जुटाने के अपने प्रयासों को रोक देगा।

स्टैंड न्यूज ने एक बयान में कहा कि ये कदम समाचार संगठन के समर्थकों, लेखकों को और हांगकांग की “साहित्यिक न्यायिक जांच’’ में संपादकीय कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए उठाए गए हैं।

एहतियाती कदम उठाने के बावजूद स्टैंड न्यूज ने समाचार देने की प्रतिबद्धता जताई।

पिछले हफ्ते, एप्पल डेली ने अपना अंतिम संस्करण प्रकाशित किया था और कर्मचारियों की सुरक्षा एवं भुगतान कर पाने में असमर्थता जताते हुए अखबार का प्रकाशन-संचालन बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला