लाइव न्यूज़ :

'गधों का देश' बना पाकिस्तान, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 30, 2018 05:49 IST

इन दिनों गधे को लेकर पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। कारण है पाकिस्तान में गधों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा।

Open in App

इस्लामाबाद, 30 अप्रैल। इन दिनों गधे को लेकर पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। कारण है पाकिस्तान में गधों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा। पाकिस्‍तान की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में गधों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी बताई गई है।

हाल ही मे जारी की गई पाकिस्तान की इस रिपोर्ट के मुताबिक, एक ओर जहां पाकिस्तान में 2016 में 51 लाख गधे थे तो वहीं दूसरी ओर साल 2017 में बढ़कर इन गधों की संख्या 52 लाख  पहुंच गई है।

इन गधों की संख्या बढ़ने की रफ्तार अब भी बदस्तूर जारी है। 2017-18 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में पाकिस्‍तान में 53 लाख गधे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में करीब 80 लाख परिवार पशुपालन के काम में लगे हुए हैं, जिनकी आय का 35 फीसद हिस्सा पशुपालन से आता है।

पाकिस्तान सरकार के मुताबिक गधे न केवल नकद कमाई का जरिया हैं बल्कि ये ग्रामीण इलाकों में गरीबी हटाने और विदेशी मुद्रा कमाने का भी अहम जरिया है। अब भले ही पाकिस्तान के लोगों के लिए गधे कितने भी फायदेमंद और उपयोगी क्यों न हो, लेकिन गधों को लेकर सोशल मीडिया पर इसका खूब मजाक बनाया जा रहा है।

गधों की बढ़ती संख्या के चलते लोगों ने पाकिस्तान को गधों का देश कहना शुरू कर दिया है। इस रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में बीते एक वर्ष में जानवरों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ गधे ही नहीं बकरी, भेड़ की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार बीते साल देश में जहां बकरियों की संख्या करीब 2 लाख बढ़ी है, वहीं भेड़ों की संख्या में करीब 40,000 बढ़तरी हुई है। जबकि गधों की संख्या में एक लाख का इजाफा हुआ है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल