लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी चुनाव- आर्थिक सेहत और मंदी के काले दिनों के बीच मतदाताओं की पसंद साफ, आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो बोले

By भाषा | Updated: August 26, 2020 19:29 IST

आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा कि चुनावों में अमेरिकी मतदाताओं को ट्रंप प्रशासन के तहत आर्थिक सेहत, समृद्धि और आशावाद या डेमोक्रेट के तहत ‘ठहराव, मंदी और निराशावाद के काले दिनों’’ की वापसी के बीच किसी एक का चुनाव करना है।

Open in App
ठळक मुद्देआशावाद या डेमोक्रेट के तहत ‘‘ठहराव, मंदी और निराशावाद के काले दिनों’’ की वापसी के बीच किसी एक का चुनाव करना है। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दूसरे दिन कहा कि ट्रंप प्रशासन के पहले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण किया गया था। निराशावाद के अंधेरे दिनों में वापस जाना चाहते हैं। मेरा मानना ​​है कि हाल के वर्षों से बेहतर आर्थिक नीतियां नहीं हो सकती हैं।

न्यूयार्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी नीतियों की जोरदार पैरोकारी करते हुए उनके मुख्य आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा कि नवंबर के चुनावों में अमेरिकी मतदाताओं को ट्रंप प्रशासन के तहत आर्थिक सेहत, समृद्धि और आशावाद या डेमोक्रेट के तहत ‘‘ठहराव, मंदी और निराशावाद के काले दिनों’’ की वापसी के बीच किसी एक का चुनाव करना है।

उन्होंने मंगलवार को चार दिवसीय रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दूसरे दिन कहा कि ट्रंप प्रशासन के पहले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण किया गया था। बेरोजगारी 3.5 प्रतिशत के सबसे निचले स्तर तक आ गई, और अफ्रीकी-अमेरिकी, हिस्पैनिक, महिलाओं और सभी समूहों को इसका भारी फायदा हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘सभी अच्छी स्थिति में थे।

एक तूफान ने नाव को डांवाडोल कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, हमारी आर्थिक पसंद बेहद स्पष्ट है। क्या आप आर्थिक सेहत, समृद्धि, अवसर और आशावाद चाहते हैं, या क्या आप ठहराव, मंदी और निराशावाद के अंधेरे दिनों में वापस जाना चाहते हैं। मेरा मानना ​​है कि हाल के वर्षों से बेहतर आर्थिक नीतियां नहीं हो सकती हैं।

इसलिए मैं कहता हूं, उनके (ट्रंप) साथ रहिए।’’ कुडलो ने भरोसा जताया कि कोविड-19 महामारी के कष्टों से अमेरिका जल्द ही उबर जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर आर्थिक परिदृश्य के बीच 100 साल की सबसे भयानक महामारी आई, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 का असाधारण ढंग से सफलतापूर्वक मुकाबला किया।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सेहत बेहतर हो रही है और आपातकालीन खर्च तथा कर कटौती के साथ अमेरिकी काम पर वापस जा रहे हैं। कुडलो ने कहा कि देश में आवास, ऑटो, विनिर्माण और उपभोक्ता खर्च क्षेत्र में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने अर्थव्यवस्था में वी-आकार के सुधार की उम्मीद जताई। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?