पूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 14:02 IST2026-01-31T14:00:57+5:302026-01-31T14:02:00+5:30

Eastern Congo: मुयिसा ने बताया कि उत्तरी किवू की विद्रोही इकाई द्वारा नियुक्त गवर्नर ने अस्थायी रूप से उस स्थान पर छोटे पैमाने के खनन कार्य पर रोक लगा दी।

Eastern Congo 200 people killed several mines collapse due landslide coltan mining site eastern DR Congo, many still trapped stuck mud not be rescued | पूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

file photo

Highlightsकुछ अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं और निकाला नहीं जा सका है।घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैंं।रुबाया कस्बे के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है।

गोमाः पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढह जाने से कम से कम 200 लोग मारे गए। विद्रोहियों की इकाई ने शनिवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों की इकाई द्वारा नियुक्त उत्तरी किवू प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह भूस्खलन बुधवार को रुबाया खदानों में हुआ जो विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ। मुयिसा ने कहा, ‘‘फिलहाल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कुछ अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं और उन्हें निकाला नहीं जा सका है।’’

उन्होंने बताया कि घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें रुबाया कस्बे के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को घायलों को एंबुलेंस से निकटतम शहर गोमा ले जाया जाएगा। मुयिसा ने बताया कि उत्तरी किवू की विद्रोही इकाई द्वारा नियुक्त गवर्नर ने अस्थायी रूप से उस स्थान पर छोटे पैमाने के खनन कार्य पर रोक लगा दी।

और खदान के पास आश्रय बनाने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित है जो मध्य अफ्रीकी राष्ट्र का खनिज-समृद्ध हिस्सा है और दशकों से सरकारी बलों तथा रवांडा समर्थित एम23 सहित विभिन्न सशस्त्र समूहों की हिंसा से त्रस्त है।

Web Title: Eastern Congo 200 people killed several mines collapse due landslide coltan mining site eastern DR Congo, many still trapped stuck mud not be rescued

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे