लाइव न्यूज़ :

ईस्टर हमले: अमेरिका ने तीन श्रीलंकाई नागरिकों को आरोपित किया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 11:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ जनवरी अमेरिका ने साल 2019 में श्रीलंका में हुए ईस्टर हमलों के लिये जिम्मेदार आईएसआईएस समर्थकों के एक समूह में कथित रूप से शामिल रहे श्रीलंका के तीन नागरिकों को आरोपित किया है। हमलों में 268 लोगों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को सामने आई अमेरिका की संघीय अपराध शिकायत के अनुसार मोहम्मद नौफर, मौहम्मद अनवर मोहम्मद रिस्कन और अहमद मिलहान हयातू मोहम्मद फिलहाल श्रीलंका में हिरासत में हैं।

अमेरिका की लॉस एंजिलिस जिला अदालत में 11 दिसंबर को मामला दाखिल किया गया था।

आईएआईएस समर्थकों के समूह के ''दूसरा अमीर'' नौफर का काम कथित रूप से समूह के एजेंडे को आगे बढ़ाना, आईएसआईएस में भर्तियां करना और प्रशिक्षणों की देखरेख करना था।

वहीं रिस्कन ने ईस्टर हमलों में इस्तेमाल आईईडी बनाने में कथित रूप से मदद की थी जबकि मोहम्मद ने कथित रूप से एक पुलिस अधिकारी का हथियार छीनने के लिये उसकी हत्या की थी। साथ ही उसने संदिग्ध खबरी की हत्या की और अलग अलग हमलों के लिये स्थान तय किये थे।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन सी डेमर्स ने कहा, ''श्रीलंका में ईस्टर पर आईएसआईएस के हमलों में पांच अमेरिकियों समेत 268 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से कई लोगों की मौत उस समय हुई थी जब वे इबादत कर रहे थे। आज हमने इन संदिग्धों को मौतों का जिम्मेदार मानते हुए आरोप दर्ज किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना