लाइव न्यूज़ :

पूर्वी नेपाल, भूटान और बांग्लोदश में भूकंप के झटके महसूस किये गये

By भाषा | Updated: April 6, 2021 00:48 IST

Open in App

काठमांडू/ढाका, पांच अप्रैल नेपाल के पूर्वी हिस्से, भूटान और उत्तरी बांग्लादेश में सोमवार रात 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये।

नेपाल के माई रिपब्लिका अखबार के मुताबिक, भूकंप के चलते जानमाल को किसी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र भारत में सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पूर्व-दक्षिणपूर्व से 25 किलोमीटर दूर था।

अखबार के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद नेपाल के पूर्वी जिलों में भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।

उधर, भूटान के अखबारों की खबरों के मुताबिक फिलहाल भूकंप संबंधी अंतराष्ट्रीय रिपोर्ट में विरोधाभास है। कुछ का कहना है कि भूकंप का केंद्र सिक्किम में था, जबकि अन्य का कहना है कि इसका केंद्र भूटान के सम्त्से में था।

भूटान की मीडिया के मुताबिक, नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, जानमाल को किसी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। साथ ही, कहा कि सम्त्से में करीब पांच सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।

वहीं, ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, भूकंप के झटके उत्तरी बांग्लादेश के पंचगढ़ में भी महसूस किए गए, जिसके चलते लोग घरों से बाहर भागे।

पंचगढ़ की उपायुक्त सबीना यास्मीन ने कहा कि उन्हें अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

भूकंप के झटके कथित तौर पर चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब