भूकंप के तगड़े झटके से कांपा जापान का उत्तरपूर्वी तट

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:25 IST2021-02-13T21:25:36+5:302021-02-13T21:25:36+5:30

Earthquake trembles due to earthquake | भूकंप के तगड़े झटके से कांपा जापान का उत्तरपूर्वी तट

भूकंप के तगड़े झटके से कांपा जापान का उत्तरपूर्वी तट

टोक्यो, 13 फरवरी (एपी) जापान के उत्तरपूर्वी भाग के तटवर्ती क्षेत्रों में शनिवार को जोरदार भूकंप आया जिसके झटके फुकुशिमा, मियागी और अन्य इलाकों में महसूस किये गये। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी है ।

जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके टीवी ने खबर दी है कि शनिवार रात को 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद फुकुशिमा डायची परमाणु संयंत्र अब यह जांच करने में लगा कि इस केंद्र में कोई समस्या तो नहीं आयी है। वैसे तत्काल इस क्षेत्र के अन्य परमाण संयंत्रों से किसी गड़बड़ी की खबर नहीं है।

एनएचके के अनुसार सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से करीब 60 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप टोक्यो से लेकर दक्षिण पश्चिम तक महसूस किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Earthquake trembles due to earthquake

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे