फिलीपींस के मनीला में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 रही तीव्रता
By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2020 08:40 IST2020-08-18T07:59:15+5:302020-08-18T08:40:10+5:30
मंगलवार सुबह मनीला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी क्षमता 6.4 थी। भूकंप का यह झटका फिलिपींस के मनीला में महसूस किया गया है।

फिलीपींस के मनीला में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 रही तीव्रता
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 आंकी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सेंट्रल विसाया क्षेत्र के मसबेत सिटी के 68 किलोमीटर साउथ ईस्ट में था। जिस समय भूकंप आया उस समय वहां का लोकल टाइम सुबह 8.03 मिनट था।
An earthquake of magnitude 6.4 on the Richter scale hit Manila in Philippines, at 05:33:50 IST today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/NfCwu7Ub6b
— ANI (@ANI) August 18, 2020
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
कितनी तबाही लाता है भूकंप?
| रिक्टर स्केल | असर |
| 0 से 1.9 | सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है। |
| 2 से 2.9 | हल्का कंपन। |
| 3 से 3.9 | कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर। |
| 4 से 4.9 | खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं। |
| 5 से 5.9 | फर्नीचर हिल सकता है। |
| 6 से 6.9 | इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है। |
| 7 से 7.9 | इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं। |
| 8 से 8.9 | इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा। |
| 9 और उससे ज्यादा | पूरी तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी। |
* भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।