लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में भूकम्प से हुए भूस्खलन, कम से कम तीन लोगें की मौत

By भाषा | Updated: January 15, 2021 10:10 IST

Open in App

जकार्ता, 15 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकम्प के कारण हुये भूस्खलन की वजह से कई लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा । भूकंप एवं भूस्खलन की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी है ।

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रभावित इलाकों से जानकारी हासिल कर रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है।

उसने बताया कि शुक्रवार तड़के आए भूकम्प की तीव्रता 6.2 थी। इसका केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था। इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकम्प आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला