लाइव न्यूज़ :

तुर्की में भूकंप, कोई नुकसान नहीं

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:03 IST

Open in App

अंकारा, 27 नवम्बर (एपी) पूर्वी तुर्की के मालट्या प्रांत में शुक्रवार को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद लोग दहशत में सड़कों पर आ गये। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन निदेशालय ने बताया कि भूकंप का केन्द्र पुटुरगे शहर में केंद्रित था और यह स्थानीय समयानुसार पूर्वान्ह्र 11 बजकर 27 मिनट पर आया।

मालट्या के गवर्नर आयदिन बारस ने सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु को बताया कि उनके कार्यालय को किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने के संबंध में कोई ‘‘नकारात्मक रिपोर्ट’’ नहीं मिली है।

एजेंसी ने अपनी खबर में बताया कि भूकंप आने पर कई लोग दहशत में अपने घरों या कार्यस्थलों के बाहर निकल आये।

गौरतलब है कि 1999 में तुर्की के उत्तरपश्चिम क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?