लाइव न्यूज़ :

दक्षिण फिलीपीन में भूकंप का तेज झटका, सुनामी का खतरा नहीं

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:13 IST

Open in App

मनीला, 21 जनवरी (एपी) दक्षिण फिलीपीन में बृहस्पतिवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये । अधिकारियों का कहना है कि भूकंप का केन्द्र बेहद गहराई में होने के कारण कोई खास नुकसान नहीं हुआ है और सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। उसका केन्द्र समुद्र तल से 95.8 किलोमीटर नीचे दावाओ ऑक्सीडेंटल प्रांत के पोंडागुईतान से करीब 201 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।

फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप संस्थान के अनुसार, भूकंप के झटके आसपास के शहरों और प्रांतों में भी महसूस किए गए।

अमेरिकी संस्थान के अनुसार, भूकंप से क्षति होने या किसी के हताहत होने की कम आशंका है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली का कहना है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। बेहद गहराई में होने वाले भूकंप से जमीन के ऊपर नुकसान की आशंका कम होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब