लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भूकंप, 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 08:38 IST

Open in App

क्वेटा, सात अक्टूबर (एपी) दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को आए तेज भूकंप ने दूरदराज के पहाड़ी इलाके में कोयले की खदानों और मिट्टी के घरों को थर्रा दिया। इससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हैं।

क्षेत्र के उपायुक्त सुहैल अनवर शाहीन ने बताया कि मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि दूरदराज के पहाड़ी इलाके में अभी तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है।

शाहीन ने स्थानीय कोयला खनिकों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि कम से कम चार लोगों की मौत कोयले की खदान ढहने से हो गई, हादसे के समय वे उसमें काम कर रहे थे।

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है और इसका केन्द्र बलूचिस्तान प्रांत में हरनाई से 14 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर में 20 किलोमीटर की गहराई पर था।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर दूर यह इलाका कोयला खदानों से भरा हुआ है, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस क्षेत्र की अधिकांश आबादी मिट्टी के घरों में रहती है, इनमें से कई घर ढह गए। बचाव कार्य जारी है।

शाहीन ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में अभी कई घंटे का वक्त लग सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला