लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के उत्तरी हिस्से में भूकंप

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:02 IST

Open in App

चिआंग मई (थाइलैंड), 29 जुलाई (एपी) थाइलैंड के उत्तरी हिस्से के साथ, म्यांमा के उत्तरी इलाके में भी बृहस्पतिवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया 5.5 तीव्रता का भूकंप म्यांमा के मांडले के उत्तर में श्वेबो से लगभग 46 किलोमीटर (28 मील) उत्तर-पूर्व में आया। इसका केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

यूएसजीएस ने कहा कि तेज भूकंप के कारण कुछ देर तक धरती कांपती रही। कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है लेकिन ऐसा अनुमान है कि इमारतों को नुकसान नहीं हुआ होगा। उत्तरी थाइलैंड के चिआंग मई में आधे मिनट तक इमारतें हिलती रही।

उत्तरी म्यांमा से ‘सेस्मिक फॉल्ट लाइन’ गुजरती है। इस कारण से अक्सर भूकंप आते हैं। मई में म्यांमा से लगे दक्षिण-पश्चिम चीन में तेज भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी थी और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला