लाइव न्यूज़ :

उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:16 IST

Open in App

तोक्यो, एक मई (एपी) उत्तरी जापान में शनिवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन इससे सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से तोक्यो की इमारतें हिल गईं और तीन लोग घायल हुए हैं।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.8 थी और इसका केंद्र उत्तरी जापान में मियागी के तट के पास 47 किलोमीटर गहराई में था।

इसी इलाके में मार्च 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी से करीब 20,000 लोगों की मौत हो गई थी।

अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मियागी में दो लोग जबकि पड़ोसी क्षेत्र फुकुशिमा में एक व्यक्ति घायल हुआ। हालांकि, इन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।

ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने कहा कि परिवहन में कोई बड़ी रूकावट नहीं आई जबकि शिनकानसेन बुलेट ट्रेन को सुरक्षा पड़ताल के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया गया और कुछ स्थानीय लाइन पर ट्रेन का संचालन प्रभावित भी हुआ।

पिछले एक महीने में मियागी में यह दूसरी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो