लाइव न्यूज़ :

ईरान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.0 तीव्रता, कुछ के हताहत होने की आशंका

By भाषा | Updated: August 26, 2018 08:50 IST

पिछले साल सात नवंबर को करमानशाह प्रांत में आए 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 620 लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य लोग इराक में भी मारे गए थे।

Open in App

तेहरान, 26 अगस्त (एएफपी) पश्चिमी ईरान में इराक से लगी सीमा के निकट आज भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता छह मापी गयी है । 

‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजीएस) के अनुसार करमानशाह प्रांत के जावनरूड शहर से 26 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया।

‘यूएसजीएस’ के शरुआती आकलन के अनुसार भूकंप संबंधी ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। 

यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के कारण कुछ लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। 

ईरान दो प्रमुख विवर्तनिक प्लेटों पर स्थित है और यहां अकसर भूकंप आता रहता है।

पिछले साल सात नवंबर को करमानशाह प्रांत में आए 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 620 लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य लोग इराक में भी मारे गए थे।

टॅग्स :ईरानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल