लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में भूकंप, कम से कम 34 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:23 IST

Open in App

ममूजू, 15 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आधी रात के बाद आये तेज भूकंप के कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई जबकि 600 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के बाद कुछ जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप से हताहतों और प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान के बारे में और जानकारी जुटायी जा रही है।

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में एक बच्ची मकान के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आयी। बच्ची यह भी कह रही थी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकंप से एक अस्पताल का हिस्सा ढह गया और मरीजों को बाहर अस्थायी तंबुओं में पहुंचाया गया।

‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है।

भूकंप का केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के ममूजू जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था। इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया था।

राष्ट्रपति जोको विडोडो ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक मंत्री, सेना, पुलिस और आपदा एजेंसी के प्रमुखों को जल्द राहत के कदम उठाने तथा बचाव अभियान चलाने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना