लाइव न्यूज़ :

चीन में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, चार लोग घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 8, 2018 17:27 IST

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के मुताबिक भूकंप का केंद्र 11 किलोमीटर की गहराई में था।

Open in App

बीजिंग, आठ सितंबर (भाषा) चीन के दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत में शनिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें चार लोग घायल हो गए। 

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक प्रांत के मोजिआंग हानी स्वायत्त काउंटी में शनिवार दोपहर आए भूकंप में 21 घरों को नुकसान पहुंचा।

काउंटी प्रशासन के मुताबिक भूकंप के केंद्र तोंगुआन के अधिकतर हिस्से में यातायात, दूरसंचार और बिजली आपूर्ति सेवा सामान्य है। 

प्रांतीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि मोजिआंग के 15 नगरों के साथ ही प्रांत की राजधानी कुनमिंग शहर में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। 

तोंगुआन में बचावकर्मियों ने बताया कि ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका नहीं है क्योंकि भूकंप के वक्त अधिकतर ग्रामीण अपने घर से बाहर खेतों में काम कर रहे थे।

आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव का काम शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों के लिए दलों को रवाना किया है। 

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के मुताबिक भूकंप का केंद्र 11 किलोमीटर की गहराई में था। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा