लाइव न्यूज़ :

Earthquake: चीन के तंगशान शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 12, 2020 12:22 IST

इसके बाद सात बजकर दो मिनट पर 2.2 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका आया। इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक में, तंगशान में 1976 में आए भूकंप ने कम से कम 2,42,000 लोगों की जान ले ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देइतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक में, तंगशान में 1976 में आए भूकंप ने कम से कम 2,42,000 लोगों की जान ले ली थी। नुकसान की आशंका से पटरियों का निरीक्षण किया जा रहा है।

बीजिंग: चीन के उत्तर-पूर्वी शहर तंगशान में रविवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने खबर दी कि भूकंप की वजह से बीजिंग से 160 किलोमीटर दूर स्थित तंगशान जाने वाली रेल सेवाओं पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है और नुकसान की आशंका से पटरियों का निरीक्षण किया जा रहा है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह छह बजकर 38 मिनट पर आया जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसके बाद सात बजकर दो मिनट पर 2.2 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका आया। इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक में, तंगशान में 1976 में आए भूकंप ने कम से कम 2,42,000 लोगों की जान ले ली थी।

इंडोनेशिया में समुद्र में आया तेज भूकंप, कोई हताहत नहीं

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इसमें किसी के घायल होने या संपत्ति नुकसान की खबर नहीं है। यह भूकंप गहरे समुद्र से आया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र मध्य जावा प्रांत के तटीय शहर बोटांग से 94 किलोमीटर उत्तर में था। भूकंप की गहराई 528 किलोमीटर थी। वहीं इंडोनेशिया मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गयी है और इसकी वजह से सुनामी आने की संभावना नहीं है।

एजेंसी के एक अधिकारी दारयोनो ने कहा कि बाली तक के लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए क्योंकि भूकंप का केंद्र काफी गहराई में था।अधिकारी ने सिर्फ अपना पहला नाम ही बताया। इंडोनेशिया में लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। 2004 में हिंद महासागर में आये तेज भकंप एवं सुनामी से कई देशों के 230,000 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के थे।

 

टॅग्स :चीनभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा