लाइव न्यूज़ :

Earthquake: नेपाल में 4.7 और होंडुरास में 6.3 तीव्रता का भूकंप, जान-माल की क्षति नहीं, सुनामी की आशंका नहीं

By भाषा | Updated: April 16, 2020 17:32 IST

दुनिया भर में कई देश में भूकंप के झटके लग रहे हैं। नेपास, भारत और होंडुरास में लगातार भूकंप आ रहा है। भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और दिल्ली में 1 माह के अंदर कई बार झटके महसूस किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकाठमांडू से 120 किलोमीटर पूर्व में स्थित सिंधुपाल्चोक जिले में देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया।होंडुरास के तट पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल की क्षति की अभी कोई खबर नहीं है।

काठमांडू/सान सल्वादोरःपूर्वी नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। देश के राष्ट्रीय भू विज्ञान केन्द्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खबरों के अनुसार भूकम्प काठमांडू से 120 किलोमीटर पूर्व में स्थित सिंधुपाल्चोक जिले में देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया। इस दौरान कई लोग अपने घर से बाहर निकल आए। काठमांडू घाटी में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए।

किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि नेपाल में अभी तक का सबसे शक्तिशाली भूकम्प अप्रैल 2015 में आया था, जिसमें करीब 9,000 लोगों की जान चली गई थी। होंडुरास के तट पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल की क्षति की अभी कोई खबर नहीं है।

अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि होंडुरास की तटरेखा के उत्तर में देर रात दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी की कोई आशंका नहीं है।

 

टॅग्स :भूकंपनेपालदिल्लीहिमाचल प्रदेशजम्मू कश्मीरसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल