लाइव न्यूज़ :

डच प्रधानमंत्री की पार्टी लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:33 IST

Open in App

द हेग, 18 मार्च (एपी) डच प्रधानमंत्री मार्क रुट्टे की पार्टी कोविड​​-19 महामारी के बीच राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान आयोजित चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है। लगभग 80 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है, लेकिन चुनाव के अंतिम परिणाम आने बाकी है।

रुट्टे अब देश के अगले सत्तारूढ़ गठबंधन को लेकर वार्ता की प्रक्रिया शुरू करेंगे। चुनाव में एक और बड़ा विजेता बनकर उभरी पूर्व राजनयिक सिग्रीड काग की अगुवाई वाली यूरोपीय समर्थक मध्यवादी डी66 पार्टी के साथ गठबंधन की सबसे अधिक संभावना है। सिग्रीड ने बुधवार रात को एक मेज पर नृत्य किया था जब एक एग्जिट पोल में उनकी पार्टी को उसकी सबसे बड़ी चुनावी जीत मिलते हुए दिखाया गया था।

रुट्टे ने कहा कि मतदाताओं ने उनकी पार्टी पर विश्वास करते हुए भारी मतों से विजयी बनाया है और यह काफी सुखद है। यह हमें हर उस चीज के लिए प्रेरित कर रहा है जो हम कर सकते हैं।

रुट्टे ने कहा, "हमारा आगे का एजेंडा बहुत बड़ा है। आने वाले हफ्तों और महीनों में हमें कोरोना संकट के बीच नीदरलैंड को आगे ले जाना है।"

एक नया गठबंधन बनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को बैठक शुरू होनी है। नीदरलैंड में फिलहाल राजनीतिक स्थिति कुछ पेंचीदा है, 16 दलों के कम से कम एक सीट जीतने का अनुमान है, जो गठबंधन की बातचीत को मुश्किल बना सकता है।

राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएनपी ने 150 सीटों वाली संसद में रुट्टे की पार्टी के 35 सीटों पर जबकि डी66 के 24 सीटों पर जीत हासिल करने का पूर्वानुमान जताया है। यह पूर्वानुमान अब तक हो चुकी लगभग 80 प्रतिशत मतों की गिनती पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब