लाइव न्यूज़ :

कभी थे कट्टर इस्लाम विरोधी, अब खुद ही इस्लाम धर्म अपना लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2019 16:19 IST

नीदरलैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति जीवन भर जिस विचारधारा का विरोध करता था अब उसने उसी धर्म को अपना लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवाइल्डर्स ने पूर्व सहयोगी के धर्म परिवर्तन की तुलना बूचड़खाने में काम करने वाले शाकाहारी से की है।इस्लाम विरोधी किताब लिखने के दौरान इस्लाम के प्रति सोच में बदलाव शुरू हो गया था।नीदरलैंड में इस्लाम के खिलाफ वाइल्डर्स पार्टी के विधायक के रूप में एक अभियान चलाया था।

नीदरलैंड की घोर दक्षिणपंथी पार्टी पीवीवी यानि फ्रीडम पार्टी के नेता गिर्टी वाइल्डर्स के राइट हैंड कहे जाने वाले एक व्यक्ति ने यह घोषणा की है कि वह इस्लाम धर्म में परिवर्तित हो चुका है। दरअसल पीवीवी पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके 40 वर्षीय जोरम वान कलेवरेन ने सोमवार को यह घोषणा की है।  NRC daily को दिए एक इंटरव्यू में कलेवरेन ने कहा कि जब वे इस्लाम विरोधी किताब लिख रहे थे तभी से उनकी इस्लाम के प्रति सोच में बदलाव शुरु हो गया था।

बूचड़खाने में काम करने वाले शाकाहारी से की तुलना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित मंगलवार को पीवीवी पार्टी के नेता वाइल्डर्स ने पूर्व सहयोगी जोरम वान कलेवरेन के धर्म परिवर्तन की तुलना बूचड़खाने में काम करने वाले शाकाहारी से की है।

बुर्का और मीनारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए किया था निवेदन

कई सालों तक जोरम वान कलेवरेन ने नीदरलैंड में इस्लाम के खिलाफ निचले सदन में वाइल्डर्स पार्टी के विधायक के रूप में एक अभियान चलाया था। डच के Algemeen Dagblad नामक अखबार के मुताबिक उस समय कलेवरेन ने बुर्का और मीनारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए निवेदन किया था। साथ ही यह भी कहा था कि हम किसी भी तरह का इस्लाम नहीं चाहते, खासकर नीदरलैंड में जितना कम हो सके उतना इस्लाम धर्म कम कर दिया जाए। कलेवरेन ने डच अखबारों को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह उनके लिए धार्मिक घर वापसी जैसी स्थिति है।

टॅग्स :इस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा