लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना के कहर के बीच तूफान ‘हन्ना’ ने दी दस्तक, दक्षिणी टेक्सास में मूसलाधार बारिश

By भाषा | Updated: July 27, 2020 11:34 IST

कोरोना संकट के बीच उष्णकटिबंधीय तूफान हन्ना टेक्सास में दस्तक दे दी है। रविवार दक्षिणी टेक्सास और उत्तरपूर्वी मेक्सिको के कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना कहर के बीच हन्ना तूफान की दस्तक, टेक्सास के कई इलाकों में बिजली ठप, सड़कों पर बाढ़दक्षिणी टेक्सास और उत्तरपूर्वी मेक्सिको के कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हुई

अमेरिका: तट पर बवंडर के रूप में उठने के एक दिन, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘हन्ना’ के कारण रविवार को टेक्सास खाड़ी तट पर भारी बारिश हुई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जूझ रहे क्षेत्र में यह तूफान बर्बादी का सबब लेकर आया है जहां तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने नौकाएं तबाह कर दीं। साथ ही सड़कों पर बाढ़ आ गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि तूफान ‘हन्ना’ करीब 85 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अमेरिका-मेक्सिको सीमा के ऊपर से गुजरा। इसके कारण से दक्षिणी टेक्सास और उत्तरपूर्वी मेक्सिको के कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हुई। सीमा पर रहने वाले समुदाय जिनकी स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही कोविड-19 के मामलों के बोझ तले दबी हुई है, वे अब 2020 के अटलांटिक मौसम के पहले तूफान के प्रकोप से घिरे हैं।

टेक्सास के हिडाल्गो काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इवान मेलेंडेज अस्पताल में एक मरीज का इलाज कर रहे थे जब उन्होंने और एक नर्स ने देखा कि पानी अस्पताल के भीतर घुस आया है। यह पानी उस रोशनदान से बहकर आ रहा था जिसमें अस्पताल में वायरस का प्रसार रोकने के लिए एक पंखा लगाया गया था।

मध्यरात्रि में तूफान के बीच घर पहुंचने के बाद, मेलेंडेज टूटे हुए पेड़ों और बिजली गुल होने की वजह से रविवार सुबह अपने घर में फंस गए। मरीज को वेंटिलेटर पर कहां रखना है, यह बताने के लिए उन्हें फोन का इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि वह अस्पताल नहीं जा पा रहे थे।

रेड क्रॉस के टेक्सास खाड़ी तट चैप्टर के सीईओ हेनरी वेन डे पुटे ने कहा, “आप लोगों की आंखों में देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वे हताश हैं।” उन्होंने कहा कि लोगों को वायरस के डर के चलते मदद मांगने में देरी नहीं करनी चाहिए। पुट्टे ने कहा, “हां, कोरोना वायरस के कारण खतरा है, लेकिन साथ ही बाढ़ के पानी से, बिजली नहीं होने से और दवा नहीं होने से भी है।”

टॅग्स :कोरोना वायरसबाढ़अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?