लाइव न्यूज़ :

कोरोना के कहर बीच टेक्सास पहुंचा साल का पहला अटलांटिक तूफान, हुई तेज बारिश, बाढ़ की आशंका

By भाषा | Updated: July 26, 2020 12:13 IST

कोरोना कहर के बीच टेक्सास में अटलांकिट तूफान पहुंच चुका है, टेक्सास में भारी बारिश के साथ तेज हवाए चली। इस तूफान के और विकराल और बवंडर उठने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देटेक्सास में शनिवार को खाड़ी तट पर हन्ना तूफान के पहुंचने से वहां भारी बारिश हुई। इस तूफान के और विकराल रूप धारण करने के कारण बवंडर उठने की आशंका है।

कॉर्प्स क्रिस्टी: कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों से जूझ रहे अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को खाड़ी तट पर हन्ना तूफान के पहुंचने से वहां भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। इस तूफान के और विकराल रूप धारण करने के कारण बवंडर उठने की आशंका है। 2020 अटलांकिट तूफानी सत्र का पहला तूफान शनिवार को एक घंटे से भी कम समय में श्रेणी एक के तूफान के रूप में दो बार आया। सबसे पहले तूफान कॉर्प्स क्रिस्टी से दक्षिण में करीब 130 मील दूर पोर्ट मैन्सफील्ड के उत्तर में करीब 15 मील पर शाम करीब पांच बजे आया।

इसके बाद यह पोर्ट मैन्सफील्ड के उत्तर-पश्चिमोत्तर में करीब 15 मील दूर पूर्वी केनेडी काउंटी में शाम करीब सवा छह बजे आया। टेक्सास हालिया सप्ताहों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की समस्या से पहले ही जूझ रहा है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तूफान से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। ब्राउन्सविले में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक क्रिस बिर्चफील्ड ने कहा कि निवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि शनिवार रात तक हन्ना तूफान के कमजोर होने की उम्मीद है, लेकिन तूफान के कारण भारी बारिश की आशंका है।

उन्होंने कहा कि इस तूफान से भीषण बाढ़ की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हन्ना के कारण रविवार रात भर में 15 से 30 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर 46 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे मौजूदा स्थितियां बिगड़ सकती हैं। दक्षिण टेक्सास में कुछ स्थानों पर 23 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के रविवार तक जारी रहने की संभावना है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया कि उनका प्रशासन डगलस तूफान के साथ ही हन्ना तूफान पर भी नजर रख रहा है। डगलस तूफान प्रशांत महासागर में हवाई की ओर बढ़ रहा है। कॉर्प्स क्रिस्टी तट के निकट रहने वाली शेरी बोएहमी (67) ने कहा कि वह महामारी के कारण पहले से चिंतित थीं और तूफान ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। हन्ना से करीब तीन साल पहले हार्वे तूफान ने यहां तबाही मचाई थी। हार्वे के कारण 68 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 125 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। हन्ना के हार्वे की तरह भीषण होने की आशंका नहीं है।

‘एईपी टेक्सास’ के अनुसार दक्षिणी टेक्सास में शनिवार शाम से बिजली ठप है। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने शनिवार को बताया कि तूफान के कारण सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए कुछ लोगों को होटलों में रखा जाएगा ताकि लोगों को अलग-अलग रखा जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि यह तूफान कोविड-19 संक्रमण को और तेजी से फैलाने का कारण बनकर और भीषण साबित हो।’’ 

टॅग्स :बाढ़अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल