लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिंसा, माता दुर्गा की मूर्ति तोड़ तालाब में फेंकी गई, हिंदू काउंसिल का दावा

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 14, 2021 14:51 IST

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान अराजकता की स्थिति देखने को मिली है , जहां पंडालों में भीड़ द्वारा दुर्गा मां की प्रतिमा तोड़ने और तालाब में फेंकने की तस्वीरें सामने आ रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में दुर्गा मां की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की खबर सामने आ रही है इस घटना के बाद देश के कई क्षेत्रों में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गईहिंदू परिषद ने कहा - हम 2021 दुर्गा पूजा कभी नहीं भूलेंगे

ढाका : बांग्लादेश के कई इलाके से दुर्गा पूजा के अवसर पर निंदनीय खबर आ रही है । भारत के पड़ोसी राज्य में दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं । पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की कम से कम तीन घटनाएं सामने आई हैं ।

कोमिला के नानुआ दिघी में  बुधवार शाम को घटी एक घटना में  एक दुर्गा पूजा पंडाल पर भीड़ ने हमला किया था । देवी दुर्गा के चरणों में पवित्र कुरान की एक प्रति रखे जाने की खबरों पर भीड़ के उग्र होने के बाद मूर्ति को कथित तौर पर एक तालाब में फेंक दिया गया था ।

एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर कथित तौर पर भड़काऊ तस्वीरें साझा करने के बाद अराजकता फैल गई । खबरों के मुताबिक, दुर्गा प्रतिमा को तोड़ने के लिए भगदड़ मचाने वाली गुस्साई भीड़ को पुलिस काबू नहीं कर पाई और प्रतिमा को  एक तालाब में फेंक दिया गया । 

घटना की तस्वीरें बांग्लादेश हिंदू एकता परिषद द्वारा साझा की गईं, जिसमें कहा गया था - "पूजो हो गया ... से: कोमिला ननुयार दिघी पूजा मंडप । हम 2021 की दुर्गा पूजा को कभी नहीं भूलेंगे । माँ दुर्गा आप सभी का भला करें ।" एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में कि दुर्गा अष्टमी पर मूर्तियों को क्यों विसर्जित किया गया, परिषद ने जवाब दिया, "टूटी हुई मूर्तियों की पूजा नहीं की जा सकती ।"

परिषद ने आगे कहा कि "बांग्लादेश के इतिहास में एक निंदनीय दिन  ।  हम एक ट्वीट में बयां नहीं कर सकते हैं कि पिछले 24 घंटों में क्या हुआ है । बांग्लादेश के हिंदुओं ने कुछ लोगों के असली चेहरे देखे । हमें नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा लेकिन बांग्लादेश के हिंदू 2021 की दुर्गा पूजा को कभी नहीं भूलेंगे..."।

इससे पहले चटगांव, कुस्तिया और जॉयपुरहाट के कोतवाली में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं । इससे लोगों में आक्रोश और दुख की भावना दोनों है , देश के लोग पीएम से पंडालों में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं ।  

टॅग्स :बांग्लादेशदुर्गा पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा