लाइव न्यूज़ :

जगह की कमी के कारण अमेरिका आव्रजक परिवारों को होटलों में रखेगा

By भाषा | Updated: April 10, 2021 10:14 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका),10 अप्रैल (एपी) मेक्सिको की सीमा पार करके अमेरिका आ रहे लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए इन आव्रजकों को फीनिक्स इलाके में होटलों में रखा जाएगा।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी सांसद क्रिस्टेन सिनेमा के कार्यालय ने एक बयान जारी करके बताया कि सांसद को सूचित किया गया है कि अमेरिकी आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ‘‘ चैंडलर और फीनिक्स सहित दक्षिण पश्चिम सीमा के पास कई होटलों को लेगा।’’

आईसीई ने होटलों और स्थानों की पहचान बताने से इनकार किया और कहा कि इंडेवर इंक के साथ पिछले माह उसने जो आठ करोड़ 69 लाख डॉलर का अनुबंध किया है उसके तहत टेक्सास और एरिजोना में होटलों में 1,200 कमरे मुहैया कराए जाएगे। आव्रजक परिवारों को प्रक्रिया पूरी होने के लिए 72 घंटों से कम वक्त के लिए यहां ठहराया जाएगा।

सिनेमा के कार्यालय ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद ने गृह सुरक्षा मंत्री एलेजान्द्रो मयोरकस से बात की और वह उन्हें‘‘ एरिजोना समुदाय को सुरक्षित रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे कि सभी आव्रजकों के साथ भेदभाव रहित और मानवीय बर्ताव हो।’’

गौरतलब है कि सीमा गश्त ने पिछले माह मेक्सिको की सीमा से 52,904 परिवारों को पकड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना