लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण हैती में इस साल बच्चों में कुपोषण के मामले बढ़े

By भाषा | Updated: May 31, 2021 12:31 IST

Open in App

लेस केएस, 31 मई (एपी) हैती में इस साल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई परेशानियों, हिंसा और घटते संसाधनों के कारण अत्यंत गंभीर बाल्यावस्था कुपोषण के दुगुने से अधिक होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक रिपोर्ट में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के लिए यूनिसेफ की क्षेत्रीय निदेशक जीन गोह ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के 86 हजार से अधिक बच्चे प्रभावित हो सकते हैं, जबकि पिछले साल इस उम्र के 41 हजार बच्चे प्रभावित हुए थे।

उन्होंने हैती का एक सप्ताह का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘ मैं यह देखकर दुखी हूं कि इतने सारे बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं। इनमें से कई ऐसी हालत में हैं, जिन्हें सही समय पर उपचार नहीं मिला तो वे ठीक नहीं हो पाएंगे।’’

अत्यंत गंभीर कुपोषण को जानलेवा माना जाता है।

हैती में इसकी थोड़ी कम खतरनाक श्रेणी ‘गंभीर कुपोषण’ के मामलों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, पिछले वर्ष 1,34,000 की तुलना में इस वर्ष कुछ 2,17,000 बच्चों के इससे पीड़ित होने की आशंका है।

यूनिसेफ ने कहा कि हैती की 1.1 करोड़ आबादी में से 44 लाख लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता, जिसमें से 19 लाख बच्चे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी बाधित कर दिया है, टीके के कारण बच्चों के टीकाकरण की दर 28 प्रतिशत से गिरकर 44 प्रतिशत हो गई है। इस कमी के कारण ‘डिप्थीरिया’ (नाक और गले का एक गंभीर संक्रमण) के मामलों में वृद्धि हुई है।

यूनिसेफ ने कहा कि टीका ना लगने के कारण भी बच्चों के कुपोषण से मरने की अधिक आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला