UAE: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर बापू के जीवन को ऐसे किया गया याद, प्रेरणा लेने उमड़े लोग

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2018 08:46 IST2018-10-03T08:23:14+5:302018-10-03T08:46:59+5:30

Mahatma Gandhi Jayanti Celebration at Burj Khalifa Dubai:गांधी जयंती के मौके पर दुनिया भर के 120 स्थानों पर भी उनके जीवन और दर्शन को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।

Dubai's Burj Khalifa was lit up with Mahatma Gandhi's picture and quote on his 150th birth anniversary | UAE: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर बापू के जीवन को ऐसे किया गया याद, प्रेरणा लेने उमड़े लोग

Mahatma Gandhi Jayanti Celebration at Burj Khalifa Dubai| गांधी जयंती बुर्ज खलीफा का विडियो | गांधी जयंती दुबई बुर्ज खलीफा का विडियो

बुर्ज खलीफा, 3 अक्टूबर: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गांधी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया। बुर्ज खलीफा को महात्मा गांधी और भारत के तिरंगे के रंग में रंग गया. बुर्ज खलीफा पर एलईडी वीडियो फिल्म दिखाई गई।    


भारत सरकार ने यूएई के इस कदम का स्वागत करते हुए आभार जताया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'बुर्ज खलीफा पर अद्भुत एलईडी डिस्प्ले। महात्मा गांधी के संदेश की दुनियाभर में गूंज। दुनियाभर के 120 से अधिक स्थानों में बापू को श्रद्धांजलि दी गई।' 


इसके अलावा इस मौके पर दुनिया भर के 120 स्थानों पर भी उनके जीवन और दर्शन को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।  इन जगहों में लंदन में पिकैडिली सर्कस, दुबई में बुर्ज खलीफा, वियना में वेल्ट संग्रहालय, बुडापेस्ट में बुडा कैसल, रोम में पलाज्जो सीनेटरियो, प्रंबानन जैसे 50 प्रतिष्ठित स्थान शामिल हैं। 

English summary :
Mahatma Gandhi Jayanti Celebration at Burj Khalifa Dubai: The United Arab Emirates (UAE), the world's tallest building, Burj Khalifa, was decorated with colorful lights while paying tribute on the occasion of Gandhi Jayanti. Burj Khalifa was painted in the color of Mahatma Gandhi and India's tricolor. LED video movie shown on Burj Khalifa.


Web Title: Dubai's Burj Khalifa was lit up with Mahatma Gandhi's picture and quote on his 150th birth anniversary

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे