सतर्क और अलर्ट रहिए?, बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया गाइडलाइन, इजराइल में ईरानी मिसाइल के छर्रे लगने से भारतीय नागरिक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2026 20:57 IST2026-03-09T20:55:36+5:302026-03-09T20:57:07+5:30

दूतावास ने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

dubai uae usa iran war Be vigilant and alert Indian Embassy in Bahrain issues guidelines Indian citizen injured by Iranian missile shrapnel in Israel | सतर्क और अलर्ट रहिए?, बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया गाइडलाइन, इजराइल में ईरानी मिसाइल के छर्रे लगने से भारतीय नागरिक घायल

file photo

Highlightsरियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईरान के इस्लामी गणराज्य के इतिहास के सबसे अहम मोड़ों में से एक है।अधिकारियों ने बताया कि उसके गर्दन में चोट पहुंची है।

दुबई: भारत ने बहरीन में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सोमवार को एक परामर्श जारी कर क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने, उचित सावधानी बरतने और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने एक परामर्श में कहा, ‘‘भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे बहरीन स्थित भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी अद्यतन जानकारी और सलाह का पालन करें।’’सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इजराइल में ईरानी मिसाइल के हमले से एक भारतीय नागरिक घायल

इजराइल में ईरानी मिसाइल के छर्रे लग जाने से एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उसके गर्दन में चोट पहुंची है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नये सर्वोच्च नेता चुने गए अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को सोमवार को बधाई दी और तेहरान को मॉस्को के अटूट समर्थन और एकजुटता की पुष्टि की। रमजान के पवित्र महीने के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत, ईरान के इस्लामी गणराज्य के इतिहास के सबसे अहम मोड़ों में से एक है।

Web Title: dubai uae usa iran war Be vigilant and alert Indian Embassy in Bahrain issues guidelines Indian citizen injured by Iranian missile shrapnel in Israel

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे