लाइव न्यूज़ :

अपने ही देश में बंधक दुबई की राजकुमारी लतीफा? बाथरूम से वीडियो शेयर किया, कहा-भागने की कोशिश की लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2021 15:28 IST

प्रिसेंस लतीफा के विला में करीब 30 पुलिसवाले सुरक्षा में लगे हैं. लतीफा की एक दोस्त टीना ने कहा कि वो पीली पड़ चुकी है. उन्होंने महीनों से सन लाइट नहीं देखी है.

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि साल 2018 मे लतीफा ने देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी. लतीफा उस समय अपने फ्रांसीसी दोस्त के साथ गोवा के पास समंदर से लापता हो गई हैं.रतीय नौसेना को एक संदिग्ध जहाज मिला, जहां पर लतीफा को बंधक बनाकर रखा गया था.

दुबईः दुबई की राजकुमारी लतीफा अल मक्तूम पिछले काफी समय से लापता चल रही थीं और अब उनका एक वीडियो सामने आया है.

लतीफा के कुछ वीडियो मैसेज को शेयर किया है. प्रिसेंस लतीफा एक आलीशान विला जेल के बाथरूम में बैठकर ये वीडियो रिकॉर्ड करती हुई देखी जा सकती हैं. 35 साल की लतीफा कहती हैं कि मुझे बंधक बना दिया गया है. इस विला को जेल में तब्दील कर दिया गया है. सभी खिड़कियां बंद हैं. मैं इन्हें खोल भी नहीं सकती हूं.

उन्होंने आगे कहा कि मैं ताजा हवा खाने के लिए बाहर भी नहीं जा सकती हूं. हर रोज मुझे अपनी सुरक्षा और अपनी जिंदगी की चिंता होती है. मुझे नहीं पता कि मैं इस स्थिति से बचकर जिंदा निकल भी पाऊंगी या नहीं. यहां कुछ पुलिस वालों ने भी मुझे धमकी दी है कि मुझे सारी जिंदगी जेल में सड़ना होगा और मैं दोबारा कभी सूरज नहीं देख पाऊंगी. मैं ऐसे हालातों में पहुंच गई हूं कि मैं हर चीज से परेशान हो चुकी हूं और सिर्फ आजाद होना चाहती हूं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिसेंस लतीफा के विला में करीब 30 पुलिसवाले सुरक्षा में लगे हैं. लतीफा की एक दोस्त टीना ने कहा कि वो पीली पड़ चुकी है. उन्होंने महीनों से सन लाइट नहीं देखी है. वो बस अपने कमरे से किचन तक जा सकती है और वापस आ सकती है.

गौरतलब है कि साल 2018 मे लतीफा ने देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, लतीफा उस समय अपने फ्रांसीसी दोस्त के साथ गोवा के पास समंदर से लापता हो गई हैं. उन्होंने एक मैसेज के सहारे बताया था कि उन्हें कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है. इसके बाद भारतीय नौसेना को एक संदिग्ध जहाज मिला, जहां पर लतीफा को बंधक बनाकर रखा गया था.

लतीफा को इस जहाज से सफलतापूर्वक छुड़ा लिया गया और वापस दुबई भेज दिया गया था. लेकिन बाद में पता चला कि लतीफा ने खुद से अपना देश छोड़ा था और वे किसी दूसरे देश में शरण लेने की तैयारी कर रही थीं.

इसके अलावा पूर्व आयरिश प्रेसीडेंट मैरी रॉबिनसन, शेख मोहम्मद की छठी पत्नी प्रिसेंस हया बिंत अल हुसैन की दोस्त हैं. उन्होंने पैनोरमा के साथ बातचीत में कहा कि हया मुझे कहती थीं कि लतीफा को बाईपोलर डिसऑर्डर जैसी गंभीर मानिसक बीमारी है और हम उनकी बीमारी को ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहते हैं.

टॅग्स :सऊदी अरबब्रिटेनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट