लाइव न्यूज़ :

दुबई ने भारत से आने वालों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील, 23 जून से शुरू होगी फ्लाइट, जानें नई गाइडलाइन

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2021 10:40 IST

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अप्रैल में दुबई ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें अब कुछ शर्तों के साथ ढील देने की घोषणा की गई है। फिलहाल भारत से वैध रिहायशी वीजा वालों को ही दुबई आने की अनुमति है।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई ने भारत सहित दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया जैसे देशों से संबंधित यात्रा प्रोटोकॉल में दी ढीलनए प्रोटोकॉल अब 23 जून से लागू होंगे, यूएई की ओर से फ्लाइट भी शुरू होंगीभारत से दुबई द्वारा मान्यता प्राप्त टीका ले चुके और वैध रिहायशी वीजा वालों को ही मिलेगी अनुमति

भारत में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए दुबई ने यात्रा प्रतिबंधों में ढील की घोषणा कर दी है। दुबई ने कुछ और देशों के साथ भी यात्रा प्रतिबंधों मं ढील की घोषणा की है। इसमें दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया आदि देश भी शामिल हैं। नए प्रोटोकॉल अब 23 जून से लागू होंगे।

गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल में ढील की घोषणा की। इस समिति की अगुवाई शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम ने की।

भारत से वैध रिहायशी वीजा वालों को ही अनुमति

नए गाइडलाइन के अनुसार भारत से अभी दुबई जाने के लिए उन यात्रियों को ही इजाजत दी जाएगी जिनके बाद वैध रेसिडेंस वीजा है और उन्होंने यूएई द्वारा मान्यता प्राप्त वैक्सीन की दो डोज ले ली है। यूएई सरकार ने चार वैक्सीन को मान्यता दी है। इसमें सिनोफार्म, फाइजर-बायोएनटेक, स्पुतनिक V और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका शामिल है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से उन यात्रियों को भी इजाजत दी गई है जिनके पास रेसिडेंस वीजा नहीं है। उनके लिए वैक्सीनेशन और पीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। रिपोर्ट के अनुसार इनके लिए डिपार्चर से 48 घंटे पहले तक का पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना चाहिए।

वहीं भारत के यात्रियों के पास दुबई रवाना होने से चार घंटे पहले की रैपिड पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए। साथ ही दुबई पहुंचने पर भी उनका एक टेस्ट किया जाना अनिवार्य है। 

टेस्ट के रिजल्ट आने तक भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन में रहना होगा। आम तौर पर टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाते हैं। दरअसल भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में दुबई ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

टॅग्स :दुबईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना