लाइव न्यूज़ :

फिलिपींस में लगातार दोहरा बम विस्फोट, 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 28, 2019 01:35 IST

एक सप्ताह से भी कम समय पहले इस मुस्लिम बहुल इलाके के लोगों ने इसे स्वायत्त मुस्लिम क्षेत्र घोषित करने के लिये जनमत संग्रह के पक्ष में मतदान किया था, जिससे लंबे समय से चली आ रही अलगाववादी हिंसा के कम होने की उम्मीद की जा रही थी।

Open in App

दक्षिणी फिलिपींस के एक द्वीप पर रविवार को एक कैथलिक गिरजाघर को निशाना बनाकर किये गये दोहरे बम विस्फोटों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी। सेना ने यह जानकारी दी।

यह इलाका इस्लामी आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है और कुछ दिन पहले ही क्षेत्र के मतदाताओं ने स्वायत्त मुस्लिम क्षेत्र के हक में मतदान किया था।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता सल्वाडोर पनेलो ने कहा, ‘‘हमलोग इस कायराना हमले के साजिशकर्ताओं का पता लगायेंगे। कानून उन्हें बख्शेगा नहीं।’’ 

प्रांतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल गेरी बेसाना ने बताया कि पांच सैनिक, तटरक्षक का एक सदस्य और 12 नागरिक मारे गये हैं जबकि 83 अन्य घायल हुए हैं।

कैथलिक बहुल देश के अशांत दक्षिण क्षेत्र में कैथेड्रल गिरजाघर के अंदर पहला धमाका इसके अंदर बने बैठकखाने में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि गिरजाघर की खिड़कियां टूट गयीं और शव जहां-तहां बिखरे पड़े थे। धमाके वाली जगह पर सभा का आयोजन हुआ था।

इसके कुछ ही देर बाद गिरजाघर के बाहर धमाका हुआ, जिसमें सैनिक भी मारे गये। ये सैनिक घायलों की मदद के लिये आये थे। दोहरे बम विस्फोटों से जोलो स्थित गिरजाघर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

एक सप्ताह से भी कम समय पहले इस मुस्लिम बहुल इलाके के लोगों ने इसे स्वायत्त मुस्लिम क्षेत्र घोषित करने के लिये जनमत संग्रह के पक्ष में मतदान किया था, जिससे लंबे समय से चली आ रही अलगाववादी हिंसा के कम होने की उम्मीद की जा रही थी।

पीएसए फिलिपींस कंसल्टेंसी में बिजनेस इंटेलिजेंस के निदेशक ग्रेगरी व्याट ने कहा, ‘‘सिर्फ जनमत संग्रह के पारित हो जाने भर से ही चीजें रातों रात बेहतर नहीं हो जायेंगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब भी आतंकवादी संगठन यहां बने हुए हैं जो लगातार सक्रिय और सुरक्षा के लिये खतरा बने रहेंगे।’’ 

इससे पहले जोलो में सेवा दे चुके बिशप एंजेलिटो लैम्पोन ने कहा कि रविवार का हमला सबसे बुरा है। लेकिन निश्चित रूप से यह गिरजाघर पर कोई पहला हमला नहीं है।

 

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल